आज़मगढ़, 13 अप्रैल(आर एन एस)जि़ला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष मोहसिना किदवई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस क्रम में आज प्रात: 11:30 बजे जि़ला कांग्रेस कार्यालय, आज़मगढ़ में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय मोहसिना किदवई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को स्मरण किया।
जि़लाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना रायÓ ने कहा कि ृस्व. मोहसिना किदवई का निधन कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में सदैव गरीबों, दलितों और कमजोर वर्गों की आवाज़ बुलंद की। उनका संघर्ष, समर्पण और सादगी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। हम उनके आदर्शों पर चलकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।
इस अवसर पर रियाजुल हसन, राहुल राय, चंद्रपाल सिंह यादव, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, नजम शमीम, मुन्नू यादव, बेलाल बेग, मो. आमिर, गोपाल कृष्ण राय, शीला भारती, जगदंबिका चतुर्वेदी, राम अवध प्रेमी, ओम प्रकाश सरोज, विवेक राय, केदार मौर्य, प्रदीप यादव, गुलाब राय, मंत्तराज यादव, प्रेमा चौहान, बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

