रायपुर, 14 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के पहला चरण 1 मई से शुरू होने जा रहा है, इसके माध्यम से मकानों और भवनों से जुड़ी हर जानकारी को जुटाया जाएगा। आइए जानते हैं, कि इस प्रक्रिया के दौरान आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। छत्तीसगढ़ प्रशासन की तरफ से जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं प्रदेशभर में 1 मई से पहला चरण भी शुरू होगा। इसमें आपके घर की स्थिति, उपयोग समेत उपलब्ध सुविधाओं के बारें में जानकारी देनी होगी। इसमें आवासीय और गैर-आवासीय भवन की जानकारी दर्ज की जाएगी. इसके अलावा, यह भी देखा जाएगा कि भवन किस तरह का है, उसमें कितने परिवार रहते हैं। पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की तैयारी की गई है।
इस चरण में मकान से जुड़ी जानकारियों के अलावा, पानी, बिजली, शौचालय, रसोई गैस और इंटरनेट जैसी सुविधाओं की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। वहीं प्रशासन ने बताया कि इससे प्रदेश की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। वहीं जनगणना बहुत ही खास मानी जा रही है, क्योंकि यह पूरी तरह से डिजिटल होगी. पहली बार डेटा मोबाइल के माध्यम से दर्ज किया जाएगा. इसकी निगरानी भी डिजिटल सिस्टम से की जाएगी. इस जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा।
जनगणना 2027 के लिए 33 प्रश्न
भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)
जनगणना मकान नंबर
जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
जनगणना मकान के उपयोग
जनगणना मकान की हालत
परिवार क्रमांक
परिवार में सामान्यत: रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
परिवार के मुखिया का नाम
परिवार के मुखिया का लिंग
क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है
मकान के स्वामित्व की स्थिति
परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या
पेयजल का मुख्य स्रोत
पेयजल स्रोत की उपलब्धता
प्रकाश का मुख्य स्रोत
शौचालय की सुलभता
शौचालय का प्रकार
गंदे पानी की निकासी
स्नानगृह की उपलब्धता
रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन
रेडियो/ट्रांजिस्टर
टेलीविजन
इंटरनेट सुविधा
लैपटॉप/कंप्यूटर
टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन
साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
कार/जीप/वैन
परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संसूचना के लिए)
1 से 30 मई तक सर्वेयर घर-घर जनगणना
उन्होंने आगे बताया कि जनगणना का डाटा बेहतर योजना बनाने के लिए होता है। जनगणना 2027 के लिए 62 हज़ार 5 सौ अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के दौरान एक आईडी जनरेट होगा, जिसे सर्वेयर को दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि स्व-गणना ऐच्छिक है, अनिवार्य नहीं है।
एसएस
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

