0 निगम ने जनशिकायत मिलते ही श्रीश्याम खाटू मन्दिर समता कॉलोनी पहुंचमार्ग पर लगाए गए ठेलों, गुमटियों को हटाया और त्वरित रूप से मार्ग आवागमन सुगम बनाया
रायपुर, 14 अप्रैल (आरएनएस)। समता कालोनी स्थित श्रीश्याम खाटू मंदिर बन गया है। समता कालोनी मेन रोड से मंदिर तक जाने वाले पहुंच मार्ग में हल-पूजन और फूल बेचने वालों की संख्या बढ़ गहै। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
समता कालोनी यहां एक आवासीय कालोनी वहीं रामकुंड एक सघन बस्ती वाला क्षेत्र हैं। यहां पर भक्त बड़ी संख्या में आते हैं, भक्त खाटू श्याम मंदिर में गुलाब फूल, मोर पंख, प्रसाद के लिए लड्डू सहित अन्य सामाग्री खरीदते हैं। लोगों की बड़ी संख्या में आने के कारण सभी का व्यावसाय अच्छा चल रहा है लेकिन भक्तों में को आने जाने में परेशानी होती है। एकादशी के दिन भारी भीड़ रहती है जिसके कारण नगर यहां पर अतिक्रमण की बढ़ती शिकायत को देखते हुए इन्हें हटाया है।
नगर पालिक निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जोन क्रमांक 7 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जनशिकायत मिलते ही जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्षेत्र अंतर्गत समता कॉलोनी में श्री श्याम खाटू मन्दिर पहुंचमार्ग में सुगम आवागमन देने जनशिकायत मिलते ही तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और जोन 7 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन 7 नगर निवेश उपअभियंता श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में अभियान चलाकर श्री श्याम खाटू मन्दिर समता कॉलोनी पहुंचमार्ग के दोनों ओर सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को स्पष्ट समझाइश दी गयी और सड़क पर कब्जा करने वाले ठेलों और गुमटियों को हटाया गया और श्री श्याम खाटू मन्दिर परिसर के बाहर सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए सड़क किनारे किया गया और जनसुविधा और नागरिकों के सुगम आवागमन में बाधा नहीं डालने के निर्देश दिए गए, अन्यथा की स्थिति में ठेला, गुमटी अभियान चलाकर हटाने की चेतावनी दी गयी. अभियान मार्ग में जनसुविधा हेतु सुगम आवागमन बनाये रखने आगे भी जनहित की दृष्टि से निर्देशानुसार जारी रहेगा।
आर शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

