नईदिल्ली, 14 अपै्रल। वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी नें मुंबई को 18 रनों से मात दे दी. लेकिन मैच के दौरान विराट कोहली के द्वारा गुस्से में की गई एक हरकत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में कोहली को पवेलियन लौटते समय बाउंड्री लाइन पर ग्लव्स और हेलमेट को फेंकते हुए देखा जा सकता है.
मैच में कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाने के बाद तुरंत आउट हो गए. जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल था. उन्हें हार्दिक पांड्या ने एक फुल टॉस गेंद पर कैच आउट करा दिया. जिससे वो काफी ज्यादा निराश दिखे. उसी निराशा में कोहली अपना आपा खो बैठे और पहले उन्होंने ग्लव्स को फेंका, फिर गुस्से में अपना हेलमेट को भी जमीन पर पटक दिया.
इस हरकत की वजह से अब ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोहली ने आईपीएल आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन किया है. आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के अनुसार, मैच के दौरान क्रिकेट के सामान/कपड़ों या मैदान पर मौजूद उपकरणों को नुकसान पहुंचाना लेवल-1 का अपराध है. जिसकी वजह से ये कहा जा रहा है कि बीसीसीआई विराट कोहली पर मैच फीस का 10-25 प्रतिशत काटकर और एक डीमैरिट अंक जोड़कर जुर्माना लग सकता है.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसकी नींव विराट कोहली और फिल साल्ट ने 120 रनों की ओपनिंग साझेदारी करके रखी. कोहली ने 38 गेंद में 50 रन और फिल साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली. उसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 20 गेंद में 53 रन जड़कर टीम के स्कोर को और ज्यादा गति दी. आखिर में टिम डेविड ने 16 गेंद में 34 रन बनाकर टीम का स्कोर 240 तक पहुंचा दिया. जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना सकी.
विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इन रनों में आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 के रन भी शामिल हैं. विराट कोहली ने केएल राहुल (977) और शिखर धवन (901) को पीछे छोड़ दिया. विराट कोहली ने अब तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 मैचों में 1030 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने सात अर्धशतक भी जड़े हैं.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

