नईदिल्ली, 14 अपै्रल। दो युवा तेज गेंदबाज-प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन-के दमदार प्रदर्शन की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया. 216 रनों के जवाब में राजस्थान की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ही ऑलआउट हो गई. जिसका पूरा क्रेडिट अपना पहला आईपीएल मैच खेलने वाले विदर्भ के प्रफुल्ल हिंगे और बिहार के साकिब हुसैन को जाता है, दोनों ही तेज गेंदबाजों ने 4-4 विकेट लिए.
प्रफुल हिंगे ने इनिंग के पहले और अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर राजस्थान की कमर तोड़ दी. उन्होंने पहले ओवर में वैभव (0), पिटोरियस (1) और ध्रुव जुरेल (0) को आउट किया. जिसके साथ वो आईपीएल के डेब्यू मैच में एक ही ओवर में तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. इसके अलावा आईपीएल में एक इनिंग के पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले भी पहले गेंदबाज बन गए. उन्होंने मैच में 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए. जिसकी वजह से उनको प्लयेर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.
वहीं दूसरी तरफ से साकिब हुसैन ने भी शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए. जिसके साथ वो आईपीएल के इतिहास में बतौर डेब्यूटेंट सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए. उन्होंने जायसावाल (0), फरेरा (69), जोफ्रा आर्चर (2) और रवि बिश्नोई (0) का विकेट हासिल किया.
217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम को पहले ही ओवर में तीन बड़े झटके लग गए. उसके बाद दूसरे और तीसरे ओवर में भी एक-एक गिरा, जिससे वो 9 के कुल स्कोर पर अपना पांच विकेट खो दिया और मैच के जीतने की उम्मीद वहीं पर ही खत्म हो गई. लेकिन जडेजा और फरेरा ने छठें विकेट के लिए 78 गेंद पर 118 रनों की साझेदारी करके कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन जैसे ही फरेरा 44 गेंद पर 69 और जडेजा 32 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए वहां से राजस्थान का हारना लगभग तय हो गया.
हालांकि आखिर में तुषार देशपांडे ने 11 गेंद पर 25 रन बनाकर दर्शकों का कुछ मनोरंजन जरूर किया. लेकिन वो अपनी टीम को जीत के करीब भी नहीं पहुंचा सके और पूरी टीम 159 रनों पर ही सिमट गई. साकिब और प्रफुल के अलावा मलिंगा को भी 2 विकेट मिले. ये राजस्थान की इस सीजन पहली हार है. इससे पहले वो लगातार चार मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर थे.
इससे पहले टॉस हारकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की और पूरे 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 216 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहे. जिसमें सबसे बड़ा हाथ ईशान किशन का था. उन्होंने 44 गेंदों में 91 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंद में 40, नीतीश रेड्डी ने 13 गेंद में 28 और सलील अरोड़ा ने 13 गेंद में 24 रनों की तेज पारी खेली. राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट हासिल किए, जबकि संदीप, रियान और तुषार को एक-एक विकेट मिला.
इस शानदार जीत के साथ हैदराबाद के कुल 4 अंक हो गए हैं और वो पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. जबकि राजस्थान अभी भी 8 अंको के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है. दुसरे नंबर पर 7 पॉइंट्स के साथ पंजाब किंग्स है और तीसरे नंबर पर 6 अंक के साथ आरसीबी है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

