सिरसा 14 अप्रैल (आरएनएस)। ऑल इंडिया कंज्यूमर वेल्फेयर काऊंसिल के राष्ट:ीय अध्यक्ष, अंतर्राष्ट:ीय ज्योतिषाचार्य व वास्तुकार डा. गुरभेज सिंह ढिल्लों (सिरसा) को दिल्ली स्वर्णकार संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर डा. गुरभेज सिंह ढिल्लों ने दिल्ली स्वर्णकार संघ के महासचिव पुनीत भोला, केंद्रीय राज्य मंत्री सरदार हरदीप सिंह गिल, नैशनल वर्किंग प्रेसिडेंट ऑल इंडिया कंज्यूमर वेलफेयर काउंसिल एडवोकेट अनुजा बाजपेई, एस्ट्रोलॉजर पुष्प लता जायसवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संघ ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे मन-मन-धन से निभाने का प्रयास करूंगा। डा. ढिल्लों ने कहा कि जो उम्मीद व भरोसा संघ ने जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। स्वर्णकार संघ की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

