सुलतानपुर 14 अपै्रल (आरएनएस)। भारत रत्न एवं संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन सुलतानपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई और देश को एक सशक्त संविधान प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों को बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही संविधान के मूल्योंकृन्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का पालन करने पर जोर दिया। इस अवसर पर पीआरओ, आरआई समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

