बहाउद्दीनपुर में संदीप निषाद के संरक्षण में शुरू हुई नि:शुल्क मोस्ट पाठशाला
सुलतानपुर 14 अप्रैल (आरएनएस)। विकास खंड जयसिंहपुर के बहाउद्दीनपुर में मोस्ट डायरेक्टर शिक्षक श्यामलाल निषाद गुरूजी ने नि:शुल्क मोस्ट पाठशाला का उद्घाटन किया, जिसका संचालन मनीषा निषाद तथा संरक्षण संदीप निषाद द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर मोस्ट डायरेक्टर शिक्षक श्यामलाल निषाद गुरूजी ने कहा कि गांव में पढ़ाई का माहौल नहीं है, का तर्क देकर संपन्न लोग अपने बच्चों को शहर या कांवेंट भेज रहे हैं किंतु हम मोस्ट के लोग पिछड़े क्षेत्रों में नि:शुल्क मोस्ट पाठशाला के माध्यम से गांव में शिक्षा का माहौल ठीक करना चाहते हैं। उक्त अवसर पर मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, संयोजक जयसिंहपुर विवेक निषाद, मोस्ट महिला विंग जिला प्रमुख नंदनी बौद्ध, सह संयोजक राधा निषाद, जिला सचिव गायत्री निषाद, सुनील निषाद, रामजीत निषाद, फ़ूलचंद्र निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

