सुलतानपुर 14 अप्रैल (आरएनएस)। मंगलवार को तौहीदुल मुस्लमीन ट्स्ट लखनऊ द्वारा संचालित कक्षा चार से ग्यारह तक के छात्र छात्राओं का चैम्प्स परीक्षा का आयोजन हैदर अब्बास खान अध्यक्ष हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन सुलतानपुर के सुपरविजन में हुसैनिया नौ तामीर अमहट सुलतानपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए हैदर अब्बास खान को सुलतानपुर का परीक्षा इंचार्ज बनाया गया है यह कार्यक्रम उनके कुशल नेतृत्व में 4वर्ष से हो रहा है। उक्त परीक्षा में अफजाल हुसैन लखनऊ की तरफ से आब्जर्वर बनाकर भेजे गये थे इस चैम्प्स परीक्षा में कुल 150 छात्र छात्राओं ने आनलाइन फार्म भरा था जिसमें से 139 ने परीक्षा दिया। उक्त परीक्षा को सफल बनाने में नकी अब्बास खान हसन अली खान कमर अब्बास खान मौलाना आसिफ नकवी फात्मा बेगम अनकबूत जहरा मंतशाबुतूल जहीन फात्मा ने सराहनीय योगदान दिया। इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को टैलेंटेड बनानाउनकी खूबियों को उभारना और उन्हें जागरूक बनाना जो स्टूडेन्ट्स जनपद में अच्छे नंबर पाते हैं उनको पुरस्कृत कर हर साल सम्मानित किया जाता है इस की जानकारी हैदर अब्बास खान अध्यक्ष हुसैनी शिया वेलफेयर एसोसिएशन सुलतानपुर ने दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

