जौनपुर 14 अप्रैल (आरएनएस ) मडिय़ाहूं तहसील क्षेत्र के साहोपट्टी गांव में मंगलवार को चूल्हे की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। छोटे लाल पटेल के घर में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।इस घटना में एक स्प्लेंडर बाइक सहित घर का अधिकांश गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाल्टी और पाइप के माध्यम से समरसेबल और चापाकल के पानी का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और आसपास के अन्य घरों को जलने से बचाया। ग्रामीणों के अनुसार, आग चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण लगी थी। घटना के बाद पीडि़त परिवार सदमे में है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

