जौनपुर 14 अप्रैल (आरएनएस )। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत में पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़क को खोदकर छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे खेती-किसानी, दैनिक कार्यों और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कतें हो रही हैं।ग्रामीणों ने इस समस्या की शिकायत जल जीवन मिशन के कर्मचारियों सहित क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. पटेल से की थी, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला, समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर मलेथू से हीरापट्टी मार्ग पर प्रदर्शन करने लगे। आरोप है कि इंटरलॉकिंग सड़क को पाइप डालने के नाम पर खोद दिया गया, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। मजबूरी में कुछ ग्रामीणों ने स्वयं पहल कर गड्ढों को आंशिक रूप से भरने का प्रयास किया, लेकिन इससे भी पूरी राहत नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखेंगे। राम अवध यादव, संजय यादव, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, अर्जुन यादव, विकास, प्रवीण अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इस संबंध में मडिय़ाहूं के विधायक डॉक्टर आर के पटेल ने बताया यह समस्या मेरे संज्ञान में नहीं था। संबंधित विभाग को जल्द से जल्द सुधार के लिए बोल रहा हूं। ताकि ग्रामीणों को कोई समस्या न हो।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

