जौनपुर 14 अप्रैल (आरएनएस ) भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा जिला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को समता, समानता एवं ज्ञान दिवस के रूप में मनाते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबासाहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इससे पूर्व प्रात: अंबेडकर तिराहा स्थित अंबेडकर पार्क में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान “जय भीम”, “बाबा तेरा मिशन अधूरा पीडीए समाज करेगा पूरा जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि बाबासाहब ने समाज को समता, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश दिया और वंचित, शोषित समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का नारा दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे, दीपचंद राम, श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर, अनवारूल हक गुड्डू, ऊषा जायसवाल, डॉ शबनम नाज, मालती निषाद, यादवेंद्र यादव ने संबोधित किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

