जौनपुर 14 अप्रैल (आरएनएस )। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में नगर के मियांपुर मोहल्ले से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, । शोभायात्रा में बाबा साहब के जीवन और उनके विचारों पर आधारित आकर्षक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. लालबहादुर सिद्धार्थ ने फीता काटकर किया। इसके बाद शोभायात्रा पारंपरिक उत्साह और जयकारों के बीच विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी।शोभायात्रा में शामिल लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। मियांपुर आंबेडकर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

