रुद्रपुर,14 अपै्रल (आरएनएस)। पत्नी के साथ छेडख़ानी का विरोध करने पर आरोपियों ने पति समेत पूरे घर के साथ मारपीट की। पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीडि़ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवक उसके ऊपर गलत नजर रखता था। 11 अप्रैल की शाम आरोपी अपने साथी के साथ उसके घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। इस बीच उसके पति घर आ गए। पति के विरोध करने पर आरोपी चले गए। कुछ समय बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर आ गए। आरोपियों ने उससे, पति और उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। लोगों के बीचबचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

