भोपाल 14 अप्रैल (आरएनएस)।भारत की जनगणना 2026-27 के अंतर्गत जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना का प्रथम चरण प्रारंभ किया गया है। इस चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है, जिसमें घर-घर जाकर भवन/मकान नम्बर अंकन, अनुमानित परिवार संख्या, मुखिया का नाम, निवास का स्वरूप (आवासीय/अनावासीय) सहित अन्य आवश्यक जनगणना संबंधी आंकड़ों का संग्रहण किया जाएगा।
जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि एक मई से प्रारंभ होने वाले प्रथम चरण में उक्त कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपादित करने के उद्देश्य से प्त॥रुक्च भोपाल जिले के शहरी क्षेत्र को 25 चार्जों में बांटा गया है जिसमें चार्ज स्तर पर ही 5042 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के चार्जों में 907 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। एक प्रगणक को 200 मकानों की गणना करनी है। ग्रामीण क्षेत्र में 04 चार्ज बनाए गए हैं जिसमें बैरसिया नगर परिषद, बैरसिया ग्रामीण, हुजूर एवं कोलार इसके साथ ही उनके कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक 6 प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है।
चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा हैं जो 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी इसमें मकान नम्बरिंग की प्रक्रिया, सूचीकरण के दौरान सावधानियां, घर-घर भ्रमण की कार्ययोजना, अभिलेखों की शुद्धता, समय-सीमा के पालन तथा आम नागरिकों से समन्वय बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया है।
जनगणना 2026-27 का पहला चरण (मकान सूचीकरण और आवास गणना) 1 मई 2026 से शुरू होकर 30 मई के बीच चलेगा, जो पूरी तरह डिजिटल होगा। इसमें 33 सवालों के साथ मकानों की जियो-टैगिंग और पहली बार ऑनलाइन स्व-गणना (स्द्गद्यद्घ-द्गठ्ठह्वद्वद्गह्म्ड्डह्लद्बशठ्ठ) का विकल्प दिया जा रहा है।
जो 16अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल तक चलेगा।
डिजिटल सर्वे (ष्ठद्बद्दद्बह्लड्डद्य ष्टद्गठ्ठह्यह्वह्य): डेटा संग्रहण के लिए मोबाइल ऐप और स्मार्टफोन का उपयोग।
स्व-गणना पोर्टल: नागरिक ह्यद्ग.ष्द्गठ्ठह्यह्वह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल या हृद्ग2ह्य ह्रठ्ठ ्रढ्ढक्र पर घर बैठे 15 दिनों के भीतर खुद की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
33 सवालों का सेट: घर की बनावट (छत, दीवार, फर्श), मकान नंबर, परिवार के सदस्यों की संख्या, और सुविधाओं (पानी, बिजली, शौचालय, वाहन) से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। मकानों की जियो- टैगिंग की जाएगी, जिससे सही डिजिटल मैपिंग हो सके। मकान सूचीकरण और आवास गणना 1 मई से शुरू होकर 30 मई तक जारी रहेगी जिसमें प्रत्येक संरचना को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी।
दूसरा चरण: यह चरण अगले वर्ष फरवरी में आयोजित किया जाएगा जिसमें व्यक्तिगत जनसांख्यिकीय डेटा लिया जाएगा। विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना- 2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा पहले चरण में मकान सूचीकरण। मकान सूचीकरण में सभी भवनों और संरचनाओं की सूची तैयार की जाएगी तथा आवासीय स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी। भवनों की जियो-टैगिंग भी की जाएगी और प्रत्येक संरचना को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी।

