प्रयागराज 15 अप्रैल (आरएनएस)। फ्यूजन स्पोट्र्स एकेडमी की इलमा कैसर एवं असद अली ने 23वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में क्रमश: स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त किया।
वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल में 12 अप्रैल को सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में 120 खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें फ्यूजन एकेडमी की खिलाडिय़ों ने इलमा क़ैसर ने शानदार प्रदर्शन करते स्वर्ण पदक जीता, जबकि असद अली ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने अकादमी के कोच एवं खिलाडिय़ों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

