प्रयागराज 15 अप्रैल (आरएनएस)। एएस हनुमानगंज क्लब ने विप्लव स्पोर्टिंग क्लब को 14 रन से हराकर पांचवी केएस स्पोट्र्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।
चक हरिहर वन झूसी मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में एएस हनुमानगंज क्लब ने 30 ओवर में चार विकेट पर 180 रन (प्रेरक पाल 46, शिवेंद्र सिंह 41, अर्पित राय 34 नाबाद, कार्तिकेय राय 20, ईशान सिंह 2/29, शिवम यादव 1/08, मृत्युंजय सिंह 1/29) बनाए। जवाब में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब की टीम 30 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन (हनी सिंह 57, शिवम केसरवानी 41, अक्षत निषाद 23, निर्भय वर्मा, मयंक यादव, प्रेरक पाल, अनुभव गुप्ता व शिवेंद्र सिंह एक-एक विकेट) ही बना सकी। प्रेरक पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

