अलावल देवरिया (गोण्डा) 15 अप्रैल। राजकीय आईटीआई करनैलगंज, गोण्डा में गत मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य प्रभु नाथ मिश्र ने किया हनुमान प्रसाद कार्यदेशक, राम इंद्र यादव कार्यदेशक, रमेद्र कुमार वरिष्ठ सहायक , नीरज कुमार अनुदेशक,आयशा खातून अनुदेशिका सहित अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब का जीवन हमें समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त कर्मचारियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

