गोण्डा 15 अप्रैल। केंद्रीय पेट्रोल रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी)(ष्टढ्ढक्कश्वञ्ज), लखनऊ द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा में ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोडक्ट्स मेकिंग (क्रस्ष्ट(आरएससी)/क्त8016) पाठ्यक्रम के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। यह चयन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक संचालित की जा रही है।
प्रक्रिया के प्रथम दिन कुल 30 छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया। चयन कार्य ष्टढ्ढक्कश्वञ्जसीआईपीईटी) से आए सहायक प्रशिक्षक कौशल मि. चंदन गुप्ता तथा सहायक कौशल विकास प्रशिक्षक विशाल अवस्थी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। यह जानकारी देने के साथ ही प्रो.जय शंकर तिवारी,मीडिया प्रभारी, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज गोंडा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ. मनोज मिश्रा (कोऑर्डिनेटर, प्लेसमेंट सेल) द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्य एवं महाविद्यालय परिवार के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल को विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

