जौनपुर 16 अप्रैल (आरएनएस )। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तारा निवासिनी रीता देवी पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री मीनू की सगाई आजमगढ़ के करिया गोपालपुर निवासी अमन कुमार के साथ तय हुई है, जिसकी शादी आगामी 14 जून 2026 को होनी है? लेकिन गांव के ही मुकेश कुमार व विजय पुत्रगण रामबली और रामबली पुत्र धनई इस शादी में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। आरोप है कि मुकेश कुमार ने होने वाले दामाद अमन को फोन कर धमकी दी कि यदि उसने वहां शादी की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। आरोपी लगातार फोन पर दूल्हे को डरा रहे हैं, जिससे पीडि़त परिवार अपनी बेटी के भविष्य को लेकर अत्यंत चिंतित है। रीता देवी ने बताया कि वह शादी से पूर्व की रस्मों जैसे गोद भराई और बर्छा में करीब 5 लाख रुपये खर्च कर चुकी हैं। यदि आरोपियों की वजह से यह शादी टूटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी इन्हीं विपक्षियों की होग। थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 15 अप्रैल 2026 को आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में मामले की जांच उपनिरीक्षक बीरेन्द्र प्रसाद को सौंपी गई है ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

