जौनपुर 16 अप्रैल (आरएनएस )। बक्शा क्षेत्र के विषेशरपुर (साईनाथ) गांव निवासी अनिल कुमार सिंह मुन्ना (अध्यापक) की पुत्री अनुष्का सिंह ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 95.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।एम यू एस पब्लिक स्कूल, लखौवां के छात्रा अनुष्का सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से विद्यालय और अपने माता-पिता सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने लगभग हर विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।अनुष्का सिंह ने सभी विषयों में अच्छा अंक प्राप्त कर अपनी अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया।इस शानदार सफलता पर विद्यालय शिक्षक और माता पिता क्षेत्र के लोगों ने अनुष्का सिंह का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। अध्यापक अनिल कुमार सिंह, कुलदीप सिंह, शुशील सिंह,पंकज विश्वकर्मा, लल्लू सिंह,सहित क्षेत्र के कई अन्य लोगों ने भी अनुष्का सिंह और उनके परिवार को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

