जौनपुर 16 अप्रैल (आरएनएस )। जनपद न्यायधीश सुशील कुमार शशि ने अवगत कराया है कि उच्च न्यायालय के निर्देशो के अनुपालन में एवं अधिवक्ता संघ के सहमति अनुरोध पर माह मई व जून में न्यायालय के खुलने व कार्य होने की दशा में जनपद में जनपद न्यायालय जौनपुर के न्यायालयो एवं कार्यालयों का समय निर्धारित किया है। न्यायालय का समय प्रात: 7 बजे से अपरान्ह् 1 बजे तक जिसके मध्य 10:30 बजे से 11 बजे तक लंच का समय होगा। कार्यालय का समय प्रात: 6:30 बजे से अपरान्ह् 1:30 बजे तक जिसके मध्य 10:30 से 11 बजे तक लंच का समय होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

