सुल्तानपुर 16 अप्रैल (आरएनएस )। बल्दीराय के रसूलपुर स्थित सीबीएसई बोर्ड से संचालित रामरती मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता ने क्षेत्र में खुशी का माहौल बना दिया है।
विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं में करन वर्मा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं साक्षी ने 90.6 प्रतिशत, अंशुमान मौर्य ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा विभा श्रीवास्तव (88्र), अभिषेक मौर्य (86.6्र), आलोक विश्वकर्मा (86.2्र), अभिषेक यादव (86.2्र), मिर्जा अहजम बेग (81.2्र), सकीबुल हसन (80.6्र) तथा सृष्टि यादव (79.6्र) ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक विक्रम सिंह, शिक्षक शिवप्रताप सिंह, प्रधानाचार्या सरला सिंह सौरभ सिंह प्रगति सिंह एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

