धम्मौर/सुलतानपुर 16 अप्रैल (आरएनएस )। सरस्वती शिक्षा मंदिर ग्राम भारती के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
परिणाम में छात्रा कृतिका सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं उज्जवल यादव ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया। छात्र रुद्र प्रताप सिंह ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 22 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर विद्या भारती के संगठन मंत्री हेमचंद्र व डा0 डा0 राम मनोहर जी, प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित के साथ ही परतोष चौकी प्रभारी विपिन बिहारी सिंह व प्रधानाचार्य विवेक शर्मा ने सफल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

