—- पीडिता का आरोप है कि उक्त व्यक्ति चार साल से कर रहा है परेशान, नौकरी खत्म करने की दी धमकी।
कुशीनगर, 16 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत महिला कर्मचारी ने खुद को एक तथाकथित पत्रकार, अल्ट्रासाउंड संचालक द्वारा लंबे समय से प्रताडि़त किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीडि़ता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जनपद के फाजिलनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत ललिता सिंह पत्नी मनोज सिंह ने पटहेरवा थाने में दिए तहरीर मे आरोप लगाया है कि उमेश पाण्डेय नामक एक व्यक्ति, जो खुद को पत्रकार बताता है और फाजिलनगर में राज अल्ट्रा साउंड सेंटर का संचालन करता है। महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति पिछले चार वर्षों से गलत नियत से उन्हे परेशान करता आ रहा है। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी कई बार शाम के बाद उनके आवास पर आने की कोशिश करता रहा। जिसको लेकर वह बार-बार मना करती रही। बावजूद इसके आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और लगातार मानसिक दबाव बनाता रहा। मामले ने तब गंभीर मोड़ ले लिया जब आरोपी ने व्हाट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक संदेश भेजते हुए सहयोग के नाम पर दबाव बनाने की कोशिश की। पीडि़ता के अनुसार आरोपी ने साफ तौर पर धमकी दी है कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह अपनी तथाकथित पत्रकारिता का इस्तेमाल कर उस पर झूठे आरोप लगाकर उसकी नौकरी तक खत्म करवा देगा। इस घटना से घबराई पीडि़ता ने साहस जुटाते हुए मुकामी पटहेरवा थाने में लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबध मे आरोपी उमेश पाण्डेय से उनके मोबाइल नंबर 9918416359 पर संपर्क कर उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया किन्तु उनसे बात नही हो सका।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

