कुशीनगर, 16 अप्रैल (आरएनएस)। टैक्स वार एसोसिएशन जनपद इकाई कुशीनगर का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ। जिसमें अशोक कुमार अग्रवाल एडवोकेट अध्यक्ष, अनुज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट उपाध्यक्ष तथा नवीन कुमार सिंहानिया एडवोकेट महामंत्री चुने गए।
53 सदस्यीय टैक्स वार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी रामगोपाल गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को सम्पन्न हुए चुनाव में अनुज कुमार श्रीवास्वत (एडवोकेट) को उपाध्यक्ष, नवीन कुमार सिंहानिया (एडवोकेट) महामंत्री, विकाश कुमार जायसवाल (एडवोकेट) संयुक्त मंत्री, मोहन लाल गुप्ता (एडवोकेट) को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुना गया। जबकि अध्यक्ष पद हेतु अशोक कुमार अग्रवाल (एडवोकेट) एंव मनोज कुमार श्रीवास्तव (एडवोकेट) द्वारा पर्चा दाखिल किया गया था। लेकिन मतदान के पूर्व ही बहुमत के आधार पर अशोक कुमार अग्रवाल (एडवोकेट) को अध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए किसी ने पर्चा नही किया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल (एडवोकेट) ने सभी के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए चयनित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान पूर्व अध्यक्षो के विचार-विमर्श कर नवनिर्वाचित कार्यकारणी की प्रथम बैठक भी सम्पन्न हुआ। बैठक में तय हुआ कि निवर्तमान अध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता (एडवोकेट) एंव महामंत्री अखिलेश प्रताप सिंह पदेन कार्यकारणी सदस्य होंगे तथा शेष कार्यकारणी में अवधेश कुमार तिवारी, रितेश कुमार श्रीवास्त, ओमप्रकाश द्विवेदी, भूपेन्द्र कुमार सिंह, हिमांशू शेखर पाण्डेय, अतुल्य रत्न श्रीवास्तव, उमेश चौरसिया को सदस्य चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

