प्रयागराज 16 अपै्रल (आरएनएस)। नैनी, प्रयागराज स्थित मिलेनियम वल्र्ड स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्रों का शत्- प्रतिशत रिजल्ट रहा। विद्यालय प्रबंधक एस.के. मिश्रा ने बताया कि जितने छात्रों ने दसवीं की परीक्षा दी थी सभी छात्र शानदार अंक लेकर पास हुए हैं।
एस. के. मिश्रा के अनुसार मिलनियम वल्र्ड स्कूल में बच्चों को आधुनिक तकनीकी से पढ़ाया जाता है ताकि बच्चे अपना भविष्य चुन सकें। विद्यालय की छात्रा जोया अहमद ने 93.6 प्रतिशत, शिवम मिश्रा ने 93 प्रतिशत, स्तुति तिवारी ने 92.5 प्रतिशत और पार्थ मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी छात्रों को और उनके परिवार को बधाई संदेश के साथ उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। मिलेनियम वल्र्ड स्कूल के टॉपर छात्रों को कानपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति एक्स चेयरमैन ऑफ़ यू पी पी सी एस डॉ के बी पांडे ने प्रोत्साहन देते हुए छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

