प्रयागराज 16 अप्रैल (आरएनएस)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में भूमिहीन खेतिहर मजदूरों में भूमि आवंटन हेतु यमुनापार की तहसील बारा स्थित सैकड़ो गांवों के लोग ग्रामसमज की जमीन भूमिहीनों से मुक्त करवाकर भूमिहीनों में आवंटित किए जाने के बाबत 18 अप्रैल को कार्यालय उप जिलाधिकारी बारा के समक्ष धरना प्रदर्शन व अनशन रखा गया है।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला महामंत्री आईपी रामबृज ने बताया कि जैसा कि आप सब जानते हैं कि देश की आजादी के 78 साल बाद और भारतीय संविधान लागू होने के 76 साल बाद एक ओर जहां संविधान के अनुच्छेद 17 अस्पृश्यता व छुआछूतमुक्त भारत देश के साथ संविधान के अनुच्छेद 15 जातिविहीन भारत देश का निर्माण व संविधान के अनुच्छेद 39 (ख) जमीन और उद्योगों के राष्ट्रीयकरण के साथ-साथ संविधान के अनुच्छेद 13 रूढि़वादी प्रथा को समाप्त कर वैज्ञानिकता पर आधारित समाज निर्माण करना है।
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के अनु सचिव के निर्देशों के अनुपालनार्थ हेतु आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बैनर तले 18 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यालय उप जिलाधिकारी बारा के समक्ष प्रदर्शन या अनशन तब तक किया जाता रहेगा जब तक कि तहसील प्रशासन भूमाफियाओं द्वारा कब्जा की गई ग्रामसमाज की भूमि मुक्त करवाकर भूमिहीन खेतिहर मजदूरों में आवंटित नहीं करवा देता क्योंकि गेहूं की फसल की कटाई से प्रत्येक गांव की कब्जा की गई ग्राम समाज की भूमि खाली है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

