वार्ड 48 हेतु नामांकन के दौरान उपस्थित रहे सपा विधायक गण एवं पदाधिकारी तथा कार्यकत्र्ता
प्रयागराज 16 अप्रैल (आरएनएस)। नगर निगम के वार्ड संख्या 48 अलोपीबाग के उप चुनाव मे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दीप प्रकाश सोनकर ने आज़ तहसील सदर मे पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के बाद पत्रकारों से बात चीत मे सपा प्रत्याशी दीप प्रकाश सोनकर ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आभारी हैं कि उन्हें उम्मीदवार बनाया गया। अखिलेश यादव ने पीडीए के नारे को जमीन पर उतारा है। सामान्य सीट पर मुझे उम्मीदवार बनाकर साबित किया है कि वह पीडीए की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध हैं। महानगर के पदाधिकारियों सहित स्थानीय नेताओं का भी आभार व्यक्त किया।
नामांकन के दौरान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक संदीप पटेल, महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट, पूर्व प्रत्याशी उत्तरी संदीप यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन राकेश तिवारी, पूर्व मंत्री लोकेश सिंह, जिलाध्यक्ष खटिक समाज सत्ते सोनकर, वीरेंद्र सोनकर,मो शारिक, दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव, महबूब उस्मानी, आरती पाल, रमा कांत शर्मा एडवोकेट, जीतू यादव, रोहित, सौरभ रामा, आशुतोष पाल आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

