आसनसोल,लखनऊ 16 अप्रैल (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में उतरे। बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरिजीत रॉय के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया तथा भारतीय जनता पार्टी की विकास योजनाओं का उल्लेख किया। जनसभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वाहनों, घरों की छतों और पेड़ों पर चढ़कर लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को उत्साहित दिखाई दिए। बंगाल की धरती पर तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से कहा कि किसी भी प्रकार की धमकी या बयानबाजी से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि डबल इंजन की भाजपा सरकार बनती है तो अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी अरिजीत रॉय को विजयी बनाएं, जिससे क्षेत्र में विकास की नई राह प्रशस्त हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यक्रम की घोषणा के बाद तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने सभा में व्यवधान डालने का प्रयास किया और भाजपा के झंडे हटाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हृड्डह्म्द्गठ्ठस्रह्म्ड्ड रूशस्रद्ब के नेतृत्व में डबल गति से विकास कार्य आगे बढ़ेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों में राज्य में भय, भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि बालू, कोयला और भूमि से जुड़े अवैध कारोबार को बढ़ावा मिला है तथा केंद्र सरकार से आने वाली योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में दंगा, भय और माफिया गतिविधियों पर रोक लगेगी।उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ वर्ष पहले वहां भी कानून-व्यवस्था की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन सरकार बनने के बाद व्यापक सुधार हुए और आज प्रदेश में शांति और विकास का वातावरण स्थापित हुआ है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह लंबे समय से लंबित कार्य था, जिसे वर्तमान नेतृत्व में पूरा किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज्य में शांति, सुरक्षा और विकास की गारंटी देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस की नीतियों के कारण राज्य में विकास की गति प्रभावित हुई है और युवाओं को रोजगार के अवसर सीमित हुए हैं। उन्होंने किसानों की आय और उत्पादन से जुड़े मुद्दों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र को सशक्त करने के लिए प्रभावी नीतियों की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमि रही है और इसने देश को अनेक महान व्यक्तित्व दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की समृद्ध परंपरा और विकास की संभावनाओं को पुनर्जीवित करने के लिए सुशासन आवश्यक है।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

