लखनऊ 16 अप्रैल (आरएनएस ) पर्यटन विभाग द्वारा राज्य सेक्टर के अंतर्गत कानपुर मण्डल के औरैया जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन विकास कार्यों के लिए 370.53 लाख रुपये के सापेक्ष 278 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से विभिन्न धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास कराया जाएगा।पर्यटन मंत्री ने बताया कि दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर सेहुद धाम के पर्यटन विकास के लिए 105 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं विधुना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुर्वासा आश्रम के पर्यटन विकास हेतु 01 करोड़ रुपये तथा इसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल देवता गंगा बाबा नवी मोहान, मधवापुर विकास खण्ड सहार के पर्यटन विकास के लिए 73 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।इन कार्यों के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (क्कस्ञ्जष्ठष्ट) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। पर्यटन मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएं।उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ मार्गदर्शन में प्रदेश के लगभग सभी जनपदों के लिए पर्यटन विकास की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य प्राचीन धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण कर श्रद्धालुओं को आकर्षित करना है।पर्यटन मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करते हुए युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोडऩे में सहायता मिलेगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

