मडि़हान, मीरजापुर 16 अप्रैल (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र के हिनौता गांव में बुधवार की देर रात अबुझ हाल में गेहूं के खेत में आग लग गई। जिसमें एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद सात बीघा गेहूं की फसल को बचाने में कामयाबी मिली। बता दें कि हिनौता गांव निवासी विजय यादव ने रवि श्रीवास्तव से बटाई पर 8 विघा खेत लेकर गेहूं की बुआई की थी। फसल पककर तैयार होने के बाद गुरुवार से कटाई कराने की तैयारी किये थे। तभी अचानक बुधवार की देर रात अबूझ हाल में गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। संयोग अच्छा रहा कि मडि़हान थाने पुलिस रात गस्त पर निकली थी। खेत में आग जलता देख गहरी नींद में सो रहे ग्रामीणों को आवाज देकर जगाते हुए। आग को बुझाने में जुट गए। नींद से जगे लोग कही घरों से बाल्टी तो कोई ड्रम लेकर, कोई हरे पेड़ों की डंठीयो को तोड़कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। गांव के किसान पम्प चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। जब तक आग बुझ पाती तबतक एक विघा के करीब फसल जल गई। संयोग अच्छा रहा कि सात विघा की फसल जलने से बालबाल बच गई।मडि़हान पुलिस के इस सराहनीय कार्य की चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है। वही देर रात मडि़हान स्थित फायर ब्रिगेड को ग्रामीणों द्वारा फोनकर जानकारी दी गई।परन्तु कोई भी विभागीय अधिकारी सुध लेने को तैयार नही हुआ। विभागीय निरंकुशता पर क्षेत्रीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मडि़हान उपजिलाधिकारी अनेग सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। बटाई दार किसान की फसल जलने पर क्षति पूर्ति दिलाई जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

