ड्रमंडगंज, मीरजापुर 16 अप्रैल (आरएनएस)। ड्रमंडगंज बाजार में एक प्रिंटिंग प्रेस में आधार कार्ड बनाने का मामला प्रकाश में आने के बाद भी पुलिस आधार कार्ड बनाने वाले के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही कर सकी। जबकि इस मामले में फिनटेक कन्सल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के जिला समन्वयक अमित मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस पर छापामारी करते हुए बीते 9 अप्रैल को चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने ले गई थी। पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप भी जब्त किया था। पुलिस ने पकड़े गए युवकों को दूसरे दिन छोड़ दिया था। फिनटेक कन्सल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के जिला समन्वयक अमित मिश्रा के तहरीर देने के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नही कर सकी है। इस संबंध में जिला समन्वयक अमित मिश्रा ने बताया कि इस मामले में तहरीर दी गई है फर्जी आईडी पर आधार कार्ड बनाने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। फर्जी आईडी पर आधार कार्ड बनाए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही किए जाने पर क्षेत्रीय लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है और पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि ड्रमंडगंज थाने के एक हेड कांस्टेबल के जरिए शिकायत करने वाले और थानाध्यक्ष को मोटी रकम देकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया है। यदि इस मामले में कार्रवाई होती है तो फर्जी आईडी से आधार कार्ड बनाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

