मीरजापुर 16 अप्रैल (आरएनएस)। मीरजापुर नगर की सड़कें जानलेवा साबित होने लगी हैं, बावजूद इसके नगर में विकास का कोरा ढ़ोल पिटने से सरकारी मुलाजिम से लेकर माननीय बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को मीरजापुर में हो रहे जबरदस्त विकास का एक और उदाहरण देखने को सामने तब आया है जब कचहरी के गेट नंबर 2 के सामने अचानक सड़क धंस गई। जिससे उधर से होकर गुजरने वाले लोगों को संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। नगर के ह्रदयस्थल कहे जाने वाले कचहरी मार्ग से आम लोगों से लेकर ख़ास लोगों मसलन, सरकारी मुलाजिम, न्यायाधीश तक का अवागमन होता है। आज अचानक से सड़क के धंस जाने के बाद ‘विकास की खुली पोल तो सड़क में दिखे होलÓ के बाद आनन-फानन में पत्थर का बोल्डर और डंडे खड़े कर कर्तव्यों की इतिश्री तो कर ली गई है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार इस स्थिति से नगर वासी कब तक जूझते रहेंगे?
वहीं दूसरी ओर चुनार नगर स्थित बालू घाट पक्का पुल पर जगह-जगह पुल का हिस्सा टूट चुका है जिसकी सुध लेने वाला फिलहाल कोई नहीं दिख रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

