मीरजापुर 16 अप्रैल (आरएनएस)। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परिणाम में सेमफोर्ड स्कूल, मीरजापुर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर 16 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में प्रेसवार्ता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया विद्यालय के कुल 83 विद्यार्थियों में से 12 मेधावी छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। कीर्ति पाण्डेय ने 96.2त्न अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुष मिश्रा (94.4त्न) दूसरे, आयुष सेठ (93.8त्न) तीसरे और आर्यन (92.6त्न) चौथे स्थान पर रहे। वहीं आरव सोनकर (92.4त्न), दीपक यादव (92.2त्न), विवान यादव एवं शुभम गुप्ता (91.8त्न), आर्यन सिंह (91.6त्न), हिमांशु मिश्रा एवं खुशी पाण्डेय (90.8त्न) तथा प्रियांशी सिंह (90त्न) ने भी शानदार प्रदर्शन किया विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने उत्कृष्टता दिखाई। हिन्दी में आर्या तिवारी (98), अंग्रेजी में आयुष सेठ (97), गणित में कीर्ति पाण्डेय (94), विज्ञान में आयुष मिश्रा एवं कीर्ति पाण्डेय (96-96), सामाजिक विज्ञान में आयुष मिश्रा व दीपक यादव (98-98), कम्प्यूटर में आर्यन (98) तथा पेंटिंग में खुशी पाण्डेय, एंजल सेन, कीर्ति पाण्डेय व प्रियांशी सिंह ने 100 में 100 अंक हासिल किये इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर विवेक बरनवाल एवं श्रीमती शिप्रा बरनवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह एवं नटवा शाखा की प्रधानाचार्या श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिश्रम की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व स्टाफ ने उपस्थित होकर बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

