मीरजापुर 16 अप्रैल (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में 10 वें दिन भी जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा है। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अहरौरा और विंध्याचल में फर्जी टोल गेट लगाकर मिर्जापुर की भोली भाली जनता को लूटा जा रहा है। यह हम लोग होने नहीं देंगे सत्ता में बैठे लोग हम कांग्रेस के लोगों को सोच रहे हैं की जेल भेजने की बात कहेंगे तो डर जाएंगे तो यह भूल जाइए पिछले 10 दिनों से हम लोग जिले की जनता के लिए जिला अधिकारी कार्यालय के सामने बैठे जरूर हैं, मगर वह किसी जेल से कम नहीं है। हम लोग कहीं बाहर नहीं गए यहीं बैठे हुए 10 दिन लगातार हो गए हैं। हम लोग आगे भी ऐसे ही बैठे रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग कान खोलकर सुन ले मिर्जापुर की जनता से फर्जी टोल के माध्यम से लूट बंद नहीं करेंगे तब तक कांग्रेस का कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेगा। भदोही के पूर्व जिलाध्यक्ष माबुद खान ने कहा कि भदोही के लोगों का भी मिर्जापुर के कांग्रेसियों को समर्थन है। जनता की लड़ाई में हम आपके साथ हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष यादव, सतीश मिश्रा धरना स्थल पर अपने साथियों के साथ आकर कांग्रेस जनों को पूरा समर्थन दिया। विनय दुबे पीसीसी सदस्य इलाहाबाद ने धरना को अपना समर्थन दिया और कहा कि हम कांग्रेस के साथ हैं जहां जरूरत पड़ेगी प्रयागराज के साथी धरने को समर्थन देने के लिए आएंगे मिर्जापुर की लड़ाई में पूरी ताकत के साथ रहेंगे। संचालन राजधर दुबे ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुधाकर, दीपचंद जैन, गुलाब चंद्र पांडे, राजन पाठक, शहर अध्यक्ष रामनाथ दुबे, रमेश चंद प्रजापति पप्पू, रितेश मिश्रा, कपिल कुमार सोनकर, कन्हैया लाल पाठक, अंशु पांडे, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, मिथिलेश मिश्रा, राम विष्णु शर्मा, विवेक पटेल, राजेंद्र विश्वकर्मा, रोशन अंसारी, विजय दुबे पहाड़ी, गुलाब मिश्रा, संतोष यादव, आनंद मौर्य, राकेश त्रिपाठी, योगेश पांडे, सैफुद्दीन कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

