जौनपुर 17 अप्रैल (आरएनएस)। जफराबाद थाना क्षेत्र के सहाबड़ेपुर फीडर इलाके में स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला। दर्जनों महिलाओं ने बढ़ते बिजली बिल की शिकायत को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी करते हुए घेराव किया।प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि जब से उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तब से बिजली बिल लगातार बढ़कर आ रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से परेशान हो गई हैं। उनका यह भी कहना है कि कुछ घरों में बिजली कनेक्शन न होने के बावजूद जबरन मीटर लगा दिए गए हैं।इसके साथ ही महिलाओं ने विभाग के एक कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कनेक्शन कटने के बाद उसे जोडऩे के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। इस पूरे मामले पर बिजली विभाग के सुपरिटेंडेंट मनोज गुप्ता ने कहा कि इस तरह की शिकायतें विभाग के संज्ञान में आई हैं और जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के पुराने बिल बकाया हैं, उनके वर्तमान बिल में वही राशि जुडऩे के कारण बिल ज्यादा दिखाई दे रहा है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 13 से 19 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर और बिलिंग प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही स्पष्ट किया कि जहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके हैं, उन्हें हटाकर पोस्टपेड मीटर नहीं लगाया जाएगा, क्योंकि इस संबंध में सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है। गांव की महिलाओं ने विभाग के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिप्सी स्मार्ट मीटर लगा है और बिल जमा करने के बाद भी ज्यादा बिल दे दिया रहा और कनेक्शन भी कट जा रहा है जिससे हम लोग कई बार विभाग का चक्कर लगाना पड़ता है और हम लोग गर्मी से परेशान होना पड़ा साथी यह भी आरोप लगाया कि घर पर बिजली का कनेक्शन नहीं है उनके घर पर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा दिया जा रहा है इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने दर्जादों की संख्या महिलाएं पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि अगर स्मार्टफोन कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग धरना प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

