जौनपुर 17 अप्रैल (आरएनएस)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मातापुर जगदीशपट्टी को मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत 10 इकाईयों के स्थापना हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है, ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित है ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवक नवयुवतियां व परम्परागत कारीगर जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है वह अपने गॉव में स्वरोजगार के लिए 10 लाख रूपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (गोंड, ओझा, धुरिया, नायक, पंथारी, राजगोंड) आरक्षित वर्ग के आवेदकों को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग के पुरूष आवेदको को 10 प्रतिशत निजी अंशदान लगाना होगा। आरक्षित वर्ग के आवेदको को टर्म लोन (पूॅजीगत ऋण) पर शून्य प्रतिशत ब्याज देय होगा। अत: इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऑन लाइन करते हुए उसकी हार्ड कापी कार्यालय कार्यदिवस मे जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर जौनपुर में जमा कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर से अथवा सी0यू0जी0 नंम्बर 958050-3157, 7905349119 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

