जौनपुर 17 अप्रैल (आरएनएस)। पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को एक संसदीय सत्र का आयोजित किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से आयोजित किया गया, जहाँ उपस्थित सभी लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनते हुए महिलाओं के सशक्त नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराया। पूरे आयोजन के दौरान सभागार में गंभीरता, जागरूकता और उत्साह का वातावरण बना रहा।सभी प्रतिभागियों ने सजीव प्रसारण को ध्यानपूर्वक देखा और इसे भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने महिलाओं के नेतृत्व को प्रोत्साहित करने तथा समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का सामूहिक संकल्प लिया। पर कुलसचिव केशलाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, कार्यक्रम संयोजक डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव एवं अन्य शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके बाद रज्जू भैया संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. प्रमोद यादवा और प्रो. मिथिलेश सिंह थे। दो ग्रुपों में पहले ग्रुप से अंकुर मौर्य, गौतम चैहान, आयुष श्रीवास्तव प्रथम, दूसरे ग्रुप से कुंकुम मौर्य श्रेया मौर्य पूजा खुशबू प्रथम। इसी प्रकार प्रथम ग्रुप से शिवानी चैरसिया, अभिषेक कुमार बिंद, नोमान फजल द्वितीय, दूसरे ग्रुप से गुंजा कश्यप आर्या वैष्णवी, निशा सागर, हिमांशी श्रीवास्तव द्वितीय रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

