जौनपुर 17 अप्रैल (आरएनएस)। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिको का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007 एवं उ0प्र0 माता-पिता और वरिष्ठ नागरिको का भरण पोषण तथा कल्याण नियमावली 2014 तथा उ0प्र0 राज्य वरिष्ठ नागरिक नीति 2016 के संबंध में निदेशक, समाज कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र के द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया हैं। उक्त के संबंध में अवगत कराया जाता है कि उक्त योजनान्तर्गत जनपद में वृद्धाश्रम, सैय्यद अलीपुर सदर जौनपुर संचालित हैं, संस्थाध्यक्ष का मो0नं0 9044068108 पर सम्पर्क कर इच्छुक वरिष्ठ नागरिक अथवा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा थाना प्रभारी से सम्पर्क कर उक्त आश्रम में नि:शुल्क प्रवेश ले सकते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

