सुल्तानपुर 17 अप्रैल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष डॉ. गायत्री सिंह के नेतृत्व में महिला शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता से मिला और जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के संबंध में एक मांग पत्र सौंपा
महिला शिक्षकों ने अपनी प्रमुख मांगों को रखते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी होने के कारण बच्चों के विद्यालय के समय में परिवर्तन किया जाए गंभीर रूप से बीमार शिक्षिकाओं को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। इसके साथ ही गर्भवती शिक्षिकाओं को भी इस कार्य से दूर रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों के लिए आवागमन हेतु उचित साधन उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही उन्हें उनके कार्य के अनुरूप उचित मानदेय दिया जाए और ड्यूटी पूर्ण होने के बाद नियमानुसार अवकाश भी प्रदान किया जाए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

