सुलतानपुर 17 अप्रैल (आरएनएस)। हाईकोर्ट के निर्देशन में हुए जजों के वार्षिक ट्रांसफर के मद्देनजर एवं जिला जज सुनील कुमार के निर्देशन में कई जजों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव हुआ है। हाईकोर्ट के निर्देशन में स्थानांतरित होकर आए सेशन जजों को उनकी नई तैनाती बुधवार को ही सौंप दी गई। वहीं जिला जज सुनील कुमार व सीजेएम नवनीत सिंह के निर्देशन में मजिस्ट्रेट अदालतों के कार्यक्षेत्र में बृहस्पतिवार को बदलाव किया गया है। जिसके क्रम में स्थानांतरित होकर आई न्यायिक अधिकारी तुबा फातिमा को अपर सिविल जज-जूनियर डिवीजन कोर्ट नम्बर- 26 का प्रभार सौंपा गया है,जिन्हें रिक्त हुई एसीजेएम कोर्ट नम्बर-20 से कूरेभार थाना हटाकर सुनवाई का क्षेत्राधिकार सौंपा गया है। वहीं एसीजेएम कोर्ट नम्बर-20 पर तैनात रही न्यायिक अधिकारी भव्या श्रीवास्तव को स्थानांतरित हुई अनुजया कृष्णा के स्थान पर सिविल जज-सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) की जिम्मेदारी मिली है,जिन्हें रिक्त हुई कोर्ट नम्बर-20 से थाना अमेठी,बल्दीराय हटाकर सुनवाई का क्षेत्राधिकार सौंपा गया है,साथ ही उन्हें एसीजेएम कोर्ट नम्बर -19 से हटे हलियापुर थाने से सम्बंधित मामलों के सुनवाई की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में मजिस्ट्रेटों की कमी एवं कार्य की अधिकता कुछ अदालतों पर ज्यादा होने की वजह से कुछ थानों व स्पेशल एक्ट से जुड़े मामलों में भी सुनवाई का क्षेत्राधिकार शीघ्र ही बदलने की उम्मीद तेज है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

