रौनक कुमार शंकर
पश्चिम मेदिनीपुर 17 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के सबंग इलाके में एक 2 साल के मासूम बच्चे से जुड़ी दर्दनाक घटना को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज सबंग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस घटना को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस कृत्य में शामिल लोगों को न सिर्फ सजा मिलेगी, बल्कि उन्हें उस 2 साल के बच्चे के पैरों को छूकर माफी भी मांगनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि समाज में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है और सरकार पीडि़त परिवार को हर संभव न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बयान के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है। विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं, जिससे आने वाले दिनों में सियासी टकराव और तेज होने की संभावना है। अब सबकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है कि दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं और पीडि़त परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

