सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज ,18 अपै्रल (आरएनएस)। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल क्लब ने लूकरगंज क्लब को 107 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में टॉस हारकर इलाहाबाद पब्लिक स्कूल क्लब ने 41.1 ओवर में 278 रन (अवि कुमार 110, रुद्रांश यादव 39, दीपांशु पांडेय 37, आरव चावला 30, शिवम यादव 2/26, कार्तिकेय श्रीवास्तव 2/25, शुभम पाल 2/47, राजकमल वर्मा 2/59) बनाए। जवाब में लूकरगंज क्लब की पूरी टीम 34 ओवर में 171 रन (राघवेंद्र श्रीवास्तव 71, ऋषभ ठाकुर 24, श्याम 20, सद्भव यादव 4/30, सौरभ प्रताप सिंह 3/46, श्रेयांश लाल 1/33) पर सिमट गई।
मैच में शिशिर मेहरोत्रा रामचंद्र यादव ने अंपायरिंग एवं आशीष भारतीय ने स्कोरिंग की।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्र ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करके किया। आयोजन सचिव श्यामू भारतीय ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर विवेक सिंह, मुकेश भारती, उमेश पांडेय, संदीप आर्य आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

