प्रयागराज ,18 अपै्रल (आरएनएस)। भानु प्रताप सिंह क्लब ने जैदी इंडोर क्लब को 60 रन से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी ए डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए।
केपी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 268 रन (आदित्य कुशवाहा 61, विभव कुशवाहा 51, वर्तुल शुक्ला 45, प्रमोद यादव 22, हार्दिक सिंह 23, तन्मय पांडेय, अभिषेक मिश्रा, अखिल कुमार कश्यप व राहुल निषाद एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में जैदी इंडोर क्लब की पूरी टीम 37.4 ओवर में 208 रन (राहुल निषाद 89, शिवांश यादव 45, बॉबी सेन 33, विभव कुशवाहा 3/23, सक्षम अवस्थी 3/51, अभय राज यादव 2/29) पर सिमट गई। मैच में मोहम्मद आरिफ व अरुण कुमार अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

