महोत्सव में दुग्ध विज्ञान के विशेषज्ञो, निवेशको एवं लाभार्थियो द्वारा डेयरी क्षेत्र के विकास एवं आयवृद्धि पर प्रस्तुतिकरण किया गया
प्रयागराज ,18 अपै्रल (आरएनएस)। दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 एवं 18 अप्रैल को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में ”दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026ÓÓ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश के पशुपालकों, दुग्ध उत्पादको एवं निवेशको के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापक सहभागिता का अवसर साबित होगा, कार्यक्रम का आयोजन कैबिनेट मंत्री, दुग्ध विकास, पशुधन एवं मत्स्य विभाग, धर्मपाल सिंह की उपस्थिति तथा वरिष्ठ प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियो की उपस्थिति में सम्पन्न हुयी।
इसी क्रम में जनपद प्रयागराज विकास भवन के गंगा सभागार में 17 एवं 18 अप्रैल को पूर्वान्ह 10:30 बजे से उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसमें गौपालक, पशुपालक, दुग्ध उत्पादक, निवेशक के साथ मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, पैरावेट्स एवं उप दुग्धशाला विकास अधिकारी प्रयागराज आदि उपस्थिति रहे। उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, प्रयागराज ने बताया की महोत्सव में दुग्ध विज्ञान के विशेषज्ञो, निवेशको एवं लाभार्थियो द्वारा विभिन्न विषयो पर, डेयरी क्षेत्र के विकास एवं आयवृद्धि पर प्रस्तुतिकरण किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

