प्रयागराज ,18 अपै्रल (आरएनएस)। नगर निगम के वार्ड 48 (अलोपीबाग) में होने वाले पार्षद पद के उपचुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय हो गई है। शनिवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में महानगर पदाधिकारियों की आहुत बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति पर चिंतन मंथन हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि उपचुनाव को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। पार्टी कार्यकर्ता प्रतिदिन चुनाव प्रचार के लिए अपना समय निकालें। महिलाओं की टोली, युवा मोर्चा की टोली को भी प्रचार व जनसंपर्क के लिए लगना है। अलोपीबाग वार्ड चूंकि वेणी माधव मंडल में पड़ता है इसलिए मंडल के कार्यकर्ता विशेष तौर पर पूरी मेहनत से इस उपचुनाव में लग जाएं।
बैठक में पार्षद प्रत्याशी सचिन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, अनिल केसरवानी, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, विक्रमजीत भदौरिया, डॉ शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, सचिन जायसवाल, दीप द्विवेदी, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, जिला मीडिया सह प्रभारी विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, विश्वास श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

