जिलाधिकारी ने समाधान दिवस बारा में आयी शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश
प्रयागराज ,18 अपै्रल (आरएनएस)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील बारा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने हेतु निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी ने तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 2 महिलाओं की गोदभराई एवं 2 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया तथा पोषण पखवाड़ा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने एवं प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में उपस्थित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों को जनशिकायतों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बारा में कुल 300 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए उनको निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर एडीएम आपूर्ति विजय शर्मा, एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र सिंह, तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

