जौनपुर 19 अप्रैल (आरएनएस )। कम्पोजिट विद्यालय भौरास, बरसठी, मे आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष राज कुमार दिक्षित तथा बिशिष्ट अतिथि शिक्षक संगठन के डा0 हेमंत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम ज्ञान की देवी माँ सरस्वती जी की तस्वीर पर धूप दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों को बुके, अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया गया तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वागत गीत एंव, स्कूल चलो अभियान थीम पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय मे नवनिर्मित लैब कक्ष का उद्घाटन करने के बाद वार्षिक परीक्षा कक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त छात्र – छात्राओं को मेडल, लर्निंग किट, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए विद्यालय के स्टाफ, छात्र – छात्राओं को अपने आशीर्वचन उद्वबोधन से कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया। तथा कार्यक्रम मे उपस्थित गणमान्य नागरिकों ध् सम्मानित अभिभावकगण से 06 से 14 वर्ष के बच्चों को नजदीकी परिषदीय विद्यालय मे नामंकन कराने हेतु प्रेरित किया कि परिषदीय विद्यालयों मे विभाग द्वारा नामांकित बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक, गर्म पका पकाय मध्याह्न भोजन एंव नि:शुल्क यूनिफॉर्म, कांपी, पेन हेतु अभिभावकों के एकाउंट मे सीधे धनराशि प्रेषित किया जाता है। संचालन डा0 अमरेन्द्र सिंह ने द्वारा किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

