6 दिन बीता नहीं हुई दर्ज रिपोर्ट
प्रयागराज 22 अप्रैल (आरएनएस)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ताशकंद मार्ग स्थित डेटा एक्सपर्ट के मालिक और अधिवक्ता के आवास के बाहर लगे जनरेटर से सुबह चोर बैटरी चुरा ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना 17 अप्रैल की है। लेकिन अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की जबकि जहां घटना हुई है उसी से 10 कदम की दूरी पर पुलिस बूथ और चौकी 100 मीटर पर स्थित है। रिपोर्ट न दर्ज होने से अधिवक्ता ने आक्रोश जताया है।
जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के ताश कंदमार्ग (पत्रिका चौराहा ) निवासी अधिवक्ता आफताब अहमद का डाटा एक्सपर्ट के नाम से बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए एक संस्थान खोल रखा है। उसी से तीसरी मंजिल पर वह परिवार सहित रहते हैंं। जहां वह निवास करते हैं उसके पास में ही पूर्व मंत्री का आवास है साथ ही 10 कदम पर पुलिस बूथ है और दो चौकियों की दूरी 100 मीटर है।
बताया जाता है कि 17 अप्रैल की सुबह करीब 5:00 बजे चोरों का एक शातिर गैंग उनके आवास के बाहर लगे जनरेटर की बैटरी रेडिएटर तथा अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह जब वह जगे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल थाना सिविल लाइंस तथा चौकी हनुमान मंदिर तथा लोक सेवा आयोग चौकी को जानकारी दी।
पुलिस ने जब मौके से सीसीटीवी देखा तो चोर जनरेटर से चोरी करते हुए देखे गए। चोरों का चेहरा भी साफ दिख रहा है। अधिवक्ता आफताब अहमद का आरोप है कि 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उनकी रिपोर्ट ना तो दर्ज की और न हीं चोरों का पकडऩे के लिए कोई ठोस प्रयास किया। दूसरी ओर इस घटना के बाद से अधिवक्ताओं में पुलिस के प्रति आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने चेताया कि यदि घटना का पर्दाफाश यथाशीघ्र नहीं किया जाता तो पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जहां जनरेटर से इतनी बड़ी चोरी हुई है वहां पर दैनिक समाचार पत्र डेटा एक्सपर्ट न्यूज़ का प्रकाशन होता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

